बाजार के लिए निकली महिला का मिला शव: गले पर धारदार हथियार के निशान, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी, अमृत विचार I शुक्रवार एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 31 जुलाई की शाम घर से बाजार के लिए निकली महिला का सुनसान जगह खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा की कार्यवाही के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जामो थाना क्षेत्र के पूरब गौरा फत्ते का पुरवा गांव के पास शुक्रवार 1 अगस्त की सुबह लगभग 8.30 बजे गौरा गांव निवासी महिल इलायची पत्नी दादू का शव सूनसान जगह पर खून से लथपथ पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों में मच हड़कंप मच गया। लोगों ने जामो पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि महिला कल शाम को घर से बाजार के लिए निकली थी। और रात भर वह घर नहीं पहुंची। महिला के गले पर धारदार हथियार से कटने के निशान मिले है।महिला की हत्या किन कारणों से की गई है। इसकी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सी ओ अखिलेश वर्णी ने बताया महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई।
ये भी पढ़े : सरकारी विद्यालयों की आज से जानेंगे हकीकत, दो-दो अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
