Stree 2: अगले साल इस दिन रिलीज होगी राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 , 31 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म निर्माता दिनेश विजान सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल 'स्त्री 2' बना रहे हैं। स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। फिल्म स्त्री 2, 31 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Stree 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी, एक बार फिर से थिएटर्स में नजर आएंगे। इस सीक्वल को 'भेड़िया' के क्रेडिट सीक्वेंस में बोया गया था, जिसमें अभिषेक बनर्जी कॉमन लिंक थे। वहीं, 'भेड़िया 2' की बात करें तो इसमें भी वरुण धवन ही नजर आएंगे और ये साल 2025 में रिलीज हो सकती है।

Stree फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी-हॉरर मूवी को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था और दिनेश विजान व राज एंड डीके ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसमें पंकज त्रिपाठी का भी अहम रोल था। 'भेड़िया' की बात करें तो ये साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसे भी अमर कौशिक ने ही डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर दिनेश विजान थे। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर भी देख सकते हैं। ये 21 अप्रैल को जियो सिनेमा पर आ रही है।

ये भी पढ़ें:- 'जरा हटके जरा बच के' में नजर आएंगी विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी

संबंधित समाचार