कांग्रेस काल में घोटालों की बौछार, मोदी काल ने किया विकास : विधायक अशोक कोरी
अमृत विचार, रायबरेली । पीएम मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूरा होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अशोक कोरी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में घोटालों की भरमार थी। जबकि मोदी काल ने देश में विकास की भरमार है। विधायक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। मात्र 9 वर्ष के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश को हर क्षेत्र में इतना उन्नत बनाया, जितना कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारें छह दशक में भी नहीं कर सकीं थीं।
एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में राशन का बड़ा घोटाला हुआ। सरकारी राशन किसके झोली में जा रही थी आज तक कांग्रेस पार्टी नहीं बता सकी। उन्होंने बताया कि विगत 9 सालों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा गया बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, पाइप से पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और निर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास बीजेपी सरकार में हुआ है। इस मौके पर सुधीर सिंह,रामकुमार जायसवाल,राजेन्द्र चतुर्वेदी, रामजी पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, वीरू सिंह, प्रदीप, आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज : सेंट्रल जेल नैनी में योग की पाठशाला, कैदियों ने किया योग का अभ्यास
