दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने आप से दिया इस्तीफा, थामा कांग्रेस का दामन 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव और कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

वेणुगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।" वेणुगोपाल ने गौतम के बारे में कहा, "भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने देश को एक नई दिशा दी है और अब देश इसे पूरी ताकत से स्वीकार भी कर रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यक्रमों से आकर्षित होकर गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।"

पूर्व AAP नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व - यही राहुल गांधी बोल रहे हैं। वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कर रहे हैं। वे संविधान बचाने और जाति जनगणना की बात कर रहे हैं... मुझे फुले, अंबेडकर, पेरियार और कांशीराम की लड़ाई लड़ते हुए 43 साल हो गए हैं। अगर AAP इसके लिए काम करने को तैयार नहीं है और कांग्रेस इसके लिए काम कर रही है, तो मैं उनके साथ क्यों न जुड़ जाऊं? इसलिए, मैंने उनके साथ जुड़ने का फैसला किया।

इससे पहले गौतम ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, "सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागीदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं!" हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद गौतम ने अक्टूबर 2022 में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में अगले साल 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। 

ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर