सऊदी अरब का वार्षिक हज यात्रा को लेकर बड़ा बयान, अब तक 15 लाख तीर्थयात्री पहुंचे
मक्का। सऊदी अरब में वार्षिक हज यात्रा के लिए अब तक करीब 15 लाख विदेशी हाजी आएं हैं। इनमें से अधिकांश हाजी विमान से मक्का पहुंचे हैं। सऊदी अधिकारियों ने कहा कि 2020 में कोरोना वायरस महामारी की दस्तक के बाद यह पहला ऐसा वर्ष है, जब हज यात्रा का आयोजन बिना किसी प्रतिबंधों के किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू होने वाली हज यात्रा में और विदेशी हाजियों के पहुंचने की संभावना है। हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और शारीरिक एवं आर्थिक रूप से समर्थ मुस्लिमों से जीवन में कम से कम एक बार हज यात्रा पर जाने के लिए कहा जाता है।
यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। साउदी अरब के मीडिया मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि हज के लिए बुधवार तक 14.9 लाख से अधिक विदेशी हाजी मक्का आए हैं, जिनमें से 14.3 लाख हवाई मार्ग से पहुंचे हैं। साउदी अधिकारियों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वर्ष 2023 में हज यात्रियों की संख्या कोरोनाकाल से पूर्व के स्तर पर पहुंच सकती है। वर्ष 2019 में 24 लाख हाजियों ने हज यात्रा की थी।
ये भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों को उच्च स्तर पर लेकर जाएगी : कमला हैरिस
